इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए एटी कैपिटल के फाउंडर अरविंद टिकू ने कहा कि भारत ग्लोबल एनर्जी रणनीति को संतुलित किया है। उन्होंने रूसी तेल को लेकर बताया कि भारत की क्या रणनीति है।
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अरविंद टिकू ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण एनर्जी संकट पैदा हुआ है। ऐसे में हमें अपनी नीतियों में बदलाव करने की आवश्यकता है।

सिर्फ एक देश के साथ नहीं बक्लि सभी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है। हमें किसी एक पर निर्भर नहीं होना चाहिए। साथ ही सिचुएशन को अडॉप्ट करना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत इस मामले में बेहतर काम कर रहा है।



